This Account Can’t Use WhatsApp error से परेशान हैं? 😟 जानिए WhatsApp ban क्यों होता है, Request a Review कैसे करें और अपने अकाउंट को वापस पाने के लिए कौन-से सही तरीके अपनाएं।
This Account Can’t Use WhatsApp Problem 2026: Ban हटाने का सही तरीका

Key Highlights
– “This Account Can’t Use WhatsApp” error क्यों आता है?
– WhatsApp account ban हटाने के लिए Request a Review कैसे करें?
– WhatsApp ban appeal message का सही नमूना।
– GB WhatsApp इस्तेमाल करने पर क्या परेशानी हो सकती है?
– Account वापस न मिलने पर क्या करना चाहिए?
1. This Account Can’t Use WhatsApp का मतलब क्या है?
देखो WhatsApp आजकल सिर्फ मैसेज भेजने वाला ऐप नहीं रह गया है। किसी की दुकान का काम इसी से चलता है, कोई अपने परिवार से बात करता है, तो कोई अपने ग्राहकों से order लेता है। ऐसे में अचानक मोबाइल खोलने पर “This Account Can’t Use WhatsApp” दिखाई दे जाए, तो परेशानी होना स्वाभाविक है। मन में सबसे पहले यही आता है कि अब अपना नंबर वापस कैसे चालू होगा? यह मैसेज आम तौर पर बताता है कि WhatsApp ने तुम्हारे अकाउंट पर रोक लगा दी है। यह रोक अकाउंट की गतिविधियों या WhatsApp की शर्तों से जुड़ी किसी समस्या के कारण लग सकती है। अगर App में Request a Review का विकल्प मिलता है, तो तुम अपने अकाउंट की दोबारा जांच करने के लिए अनुरोध कर सकते हो। हालांकि, review करने के बाद अकाउंट वापस चालू होगा या नहीं, इसका फैसला WhatsApp करता है। lekin इंटरनेट पर कई जगह दावा किया जाता है कि एक खास ट्रिक से हर WhatsApp नंबर 100% unban हो जाएगा। लेकिन ऐसा कोई आधिकारिक तरीका नहीं है जो हर अकाउंट को वापस चालू करने की गारंटी देता हो। सही रास्ता यही है कि पहले समस्या को पहचानो और फिर WhatsApp के अपने review विकल्प का इस्तेमाल करो।

2. WhatsApp Account Ban क्यों होता है?
अब सवाल आता है कि आखिर नंबर ban होता ही क्यों है? जरूरी नहीं कि हर व्यक्ति ने जानबूझकर कोई गलत काम किया हो। लेकिन कुछ गतिविधियां ऐसी हैं जिनसे अकाउंट पर रोक लग सकती है।
1. बहुत सारे लोगों को एक साथ Messege भेजना –
socho तुमने कोई नया बिजनेस शुरू किया और एक ही दिन में सैकड़ों अनजान नंबरों पर अपने प्रोडक्ट का प्रचार भेज दिया। सामने वाले लोगों ने तुम्हारा number save नहीं किया है और वे तुम्हारे messege चाहते भी नहीं हैं। अगर ऐसे मैसेज spam माने जाते हैं या लोग तुम्हारी report करते हैं, तो account पर कार्रवाई हो सकती है।
2. GB WhatsApp या FM WhatsApp इस्तेमाल करना
कई लोग अतिरिक्त features के लिए GB WhatsApp, FM WhatsApp या दूसरे modified versions इस्तेमाल करते हैं। शुरुआत में ये ऐप सुविधाजनक लग सकते हैं, लेकिन इनमें privacy और security का जोखिम रहता है। Unofficial apps का इस्तेमाल करने पर WhatsApp account पर अस्थायी या स्थायी रोक लग सकती है।
3. बार-बार अनजान लोगों को messege भेजना
अगर कोई व्यक्ति तुम्हें मैसेज नहीं करना चाहता और साफ मना कर चुका है, तो उसे बार-बार मैसेज भेजना सही नहीं है। इसी तरह, बिना अनुमति लोगों को groups में जोड़ना या लगातार unwanted promotional messages भेजना शिकायतों का कारण बन सकता है।
4. Automation या scraping का इस्तेमाल
कुछ लोग ऐसे tools इस्तेमाल करते हैं जो अपने आप मैसेज भेजते हैं या WhatsApp से लोगों के नंबर और दूसरी जानकारी इकट्ठा करते हैं। इस तरह की अनधिकृत automated activity अकाउंट पर प्रतिबंध का कारण बन सकती है। इसलिए अनजान bulk messaging tools और scraping software से दूर रहना बेहतर है।
5. Account पर गलत या हानिकारक गतिविधि होना
WhatsApp की शर्तों के खिलाफ जाने वाली गतिविधियों में धोखाधड़ी, किसी की पहचान बनकर पेश आना और धमकी या उत्पीड़न वाले व्यवहार जैसी चीजें शामिल हो सकती हैं। अगर तुम्हें लगता है कि तुमने ऐसा कुछ नहीं किया, तो घबराने के बजाय review का विकल्प देखो। Account की समीक्षा के लिए यही पहला कदम है।

3. This Account Can’t Use WhatsApp Problem कैसे ठीक करें?
अब काम की बात करते हैं। अगर तुम्हारे मोबाइल में यह error आ रहा है, तो नीचे दिए गए तरीके क्रम से आजमाओ।
Step 1: WhatsApp App Check करो
सबसे पहले देखो कि तुम्हारे मोबाइल में WhatsApp का आधिकारिक version इंस्टॉल है या कोई modified ऐप। अगर GB WhatsApp या FM WhatsApp इस्तेमाल कर रहे हो to उस ऐप को हटाकर Play Store se WhatsApp इंस्टॉल करो। unofficial app से पुरानी chats का transfer हमेशा सफल नहीं होता। इसलिए कोई पुराना app हटाने से पहले उपलब्ध backup और जरूरी डेटा की स्थिति समझ लो।
Step 2: WhatsApp खोलकर screen पर आने वाला messege पढ़ो
अगर ऐप खोलने के बाद भी वही error आता है, तो screen पर दिए गए विकल्पों को ध्यान से देखो। अगर Request a Review दिखाई देता है, तो उस पर आगे बढ़ सकते हो। अगर यह विकल्प नहीं दिखता, तो आधिकारिक सहायता के दूसरे उपलब्ध विकल्पों को देखना होगा।
Step 3: Request a Review पर टैप करो
यह सबसे जरूरी है। WhatsApp के Help Center के मुताबिक, banned account के लिए ऐप में Request a Review का विकल्प मिलने पर समीक्षा का अनुरोध किया जा सकता है। समीक्षा मांगते समय अपनी बात साफ रखो। अगर तुम्हें लगता है कि अकाउंट गलती से ban हुआ है, तो यह बात विनम्रता से लिखो।
Step 4: अपनी Problem सही तरीके से बताओ
अगर ऐप में अतिरिक्त जानकारी लिखने का विकल्प मिलता है, तो अपनी वास्तविक स्थिति समझाओ। उदाहरण के लिए, तुम बता सकते हो कि यह तुम्हारा निजी नंबर है, तुम ऐप इस्तेमाल कर रहे हो और तुम्हें लगता है कि account पर रोक गलती से लगी है। केवल वही जानकारी लिखना जो सच हो। किसी ऐसी बात का दावा मत करना जिसे तुम साबित नहीं कर सकते।
Step 5: Review के जवाब का इंतजार करो
Request भेजने के बाद WhatsApp की तरफ से जवाब आने का इंतजार करो। बार-बार नया appeal भेजने या अलग-अलग लोगों के account से शिकायत करने से review जल्दी हो जाएगा, इसकी कोई गारंटी नहीं है।

4. WhatsApp Ban Appeal कैसे करें?
देखो appeal लिखने का मतलब WhatsApp को अपनी परेशानी समझाना है। इसमें कोई secret code नहीं होता जो अपने आप ban हटा दे। तुम्हारी appeal छोटी, साफ और सच्ची होनी चाहिए।
WhatsApp पर Review Request भेजने के स्टेप्स
1. अपने मोबाइल में आधिकारिक WhatsApp खोलो।
2. Ban वाला मैसेज दिखाई देने पर Request a Review विकल्प ढूंढो।
3. अगर ऐप verification मांगता है, तो दिए गए निर्देश पूरे करो।
4. जहां जानकारी लिखने का विकल्प मिले, वहां अपनी समस्या बताओ।
5. अनुरोध भेजने के बाद ऐप में review status चेक करते रहो।
अगर Request a Review का विकल्प नहीं दिख रहा, तो पहले यह पक्का करो कि तुम आधिकारिक WhatsApp इस्तेमाल कर रहे हो। इसके बाद WhatsApp के Help Center पर जाकर अकाउंट ban से जुड़ी जानकारी पढ़ो और उपलब्ध आधिकारिक सहायता विकल्पों को देखो। ध्यान रखना, किसी अनजान वेबसाइट पर अपना OTP, two-step verification PIN या WhatsApp का login code मत देना।
5. WhatsApp Ban Appeal Message
अगर तुम्हें अपनी बात अंग्रेजी में लिखने में परेशानी होती है, तो नीचे दिया गया नमूना काम आ सकता है। इसे अपनी वास्तविक स्थिति के हिसाब से बदल लेना।
WhatsApp Review Request Message
Hello WhatsApp Support Team,
My WhatsApp account associated with my phone number has been banned, and I believe this may have happened by mistake. I use this number for my personal communication. Please review my account and let me know if any action is required from my side. I will make sure to follow WhatsApp’s Terms of Service and use the official application.
Thank you for your time and consideration.
यह केवल एक templet है, कोई official WhatsApp template नहीं। अगर तुमने कोई नियम तोड़ा था, तो अपनी स्थिति के बारे में ईमानदार रहना बेहतर है। Appeal भेजने का मतलब यह नहीं कि account जरूर वापस मिलेगा। अंतिम फैसला WhatsApp की समीक्षा पर निर्भर करता है।

6. GB WhatsApp इस्तेमाल करने वालों को क्या करना चाहिए?
कई लोग GB WhatsApp जैसे modified apps इसलिए इस्तेमाल करते हैं क्योंकि उनमें कुछ अतिरिक्त features मिलते हैं। लेकिन थोड़ी सुविधा के चक्कर में अपना मुख्य नंबर जोखिम में डालना ठीक नहीं है। WhatsApp ने बताया है कि unofficial apps उसकी शर्तों का उल्लंघन कर सकते हैं और उनमें security तथा privacy से जुड़े जोखिम हो सकते हैं।
अगर तुम्हारे साथ भी ऐसा हुआ है, तो ये बातें ध्यान में रखो:
– Modified ऐप के बजाय WhatsApp इस्तेमाल करो।
– किसी अनजान वेबसाइट से APK डाउनलोड मत करो।
– पुरानी chats जरूरी हैं, तो ऐप हटाने से पहले backup की स्थिति देखो।
– यह मत मानो कि unofficial app से official app पर आते ही ban अपने आप हट जाएगा।
– अगर नंबर ban है, तो उपलब्ध official review विकल्प का इस्तेमाल करो।
क्या GB WhatsApp हटाने से ban पक्का हट जाएगा?
नहीं इसकी कोई गारंटी नहीं है। Modified app हटाना आगे की परेशानी से बचने के लिए जरूरी हो सकता है, लेकिन पहले से लगे ban का फैसला अलग विषय है। अकाउंट की समीक्षा WhatsApp ही कर सकता है।
7. Permanent Ban और Temporary Ban में क्या अंतर है?
कई बार लोग हर तरह की रोक को permanent ban समझ लेते हैं। जबकि स्क्रीन पर आने वाला संदेश और अकाउंट पर लगी पाबंदी अलग-अलग हो सकती है।

Temporary ban का संबंध unofficial versions या scraping से हो सकता है। ऐसे मामलों में आधिकारिक ऐप इस्तेमाल करना और गलत गतिविधि बंद करना जरूरी है। अगर Account पर कोई restriction लगी है, तो उसे permanent ban समझकर जल्दबाजी में नया नंबर लेने की जरूरत नहीं। पहले स्क्रीन पर लिखा संदेश ध्यान से पढ़ो।
8. WhatsApp Ban हटने में कितना समय लगता है?
यह सवाल लगभग हर उस इंसान के मन में आता है जिसका WhatsApp बंद हो गया हो। किसी का number काम के लिए जरूरी होता है, किसी की परिवार से बात उसी पर होती है और किसी की दुकान के ग्राहक उसी नंबर पर संपर्क करते हैं। WhatsApp के Help Center के मुताबिक, ज्यादातर ban reviews 24 घंटे के भीतर पूरे हो जाते हैं। लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि हर मामले में ठीक 24 घंटे में जवाब आएगा या अकाउंट unban हो ही जाएगा।
इसलिए कुछ बातें समझ लो:
– Review भेजने के बाद ऐप में status चेक करते रहो।
– अगर जवाब आने में समय लग रहा है, तो घबराकर किसी अनजान unban service को पैसे मत दो।
– बार-बार अलग-अलग appeal भेजने से जल्दी फैसला होने की गारंटी नहीं है।
– अगर ban final है, तो review के उपलब्ध विकल्प और WhatsApp की ओर से दिए गए निर्देशों को ध्यान से देखो।
क्या 24 घंटे बाद भी WhatsApp नहीं चला तो?
अगर 24 घंटे बाद भी अकाउंट बंद है, तो इसका मतलब अपने आप यह नहीं है कि तुम्हारा नnumber हमेशा के लिए गया। पहले ऐप में review का status देखो। फिर WhatsApp के Help Center पर उपलब्ध जानकारी के hisab se आगे बढ़ो। कोई भी व्यक्ति बाहर बैठकर तुम्हारे नंबर का ban हटाने का पक्का दावा करे, तो सावधान रहना।
9. WhatsApp Ban हटाने के नाम पर होने वाले Scams से बचें
देखो भाई, जब किसी का जरूरी अकाउंट बंद हो जाता है, तो वह परेशान होकर जल्दी समाधान ढूंढता है। इसी परेशानी का फायदा उठाकर कुछ लोग पैसे कमाने की कोशिश करते हैं। सोशल मीडिया पर ऐसे दावे दिख सकते हैं:
– ₹199 दो और permanent ban हटवाओ।
– सिर्फ नंबर भेजो, 10 मिनट में unban कर देंगे।
– OTP बताओ और अकाउंट वापस पाओ।
– हमारे secret software से हर WhatsApp नंबर चालू हो जाएगा।
ऐसे दावों पर आंख बंद करके भरोसा मत करना।
WhatsApp के मुताबिक, third-party services तुम्हारा account ban नहीं लगा सकतीं और न ही हटा सकती हैं। Ban लगाने और हटाने का अधिकार WhatsApp के पास है।
किन चीजों से बचना चाहिए?
OTP या login code शेयर मत करो। इससे कोई दूसरा व्यक्ति तुम्हारे अकाउंट में प्रवेश करने की कोशिश कर सकता है। Unkwon APK इंस्टॉल मत करो। उसमें नुकसान पहुंचाने वाला software हो सकता है। पैसे देकर unban की गारंटी मत खरीदो। किसी बाहरी व्यक्ति के पास ban हटाने का आधिकारिक अधिकार होने का दावा भरोसेमंद प्रमाण नहीं है। अपनी निजी जानकारी सुरक्षित रखो। जरूरत से ज्यादा जानकारी किसी अनजान व्यक्ति को देना ठीक नहीं है।

10. WhatsApp Account वापस न मिले तो क्या करें?
मान लो तुमने सारे सही steps अपना लिए, review भी भेज दिया, लेकिन अकाउंट अभी तक चालू नहीं हुआ। अब क्या करना चाहिए? सबसे पहले, जल्दबाजी में कोई ऐसा कदम मत उठाना जिससे परेशानी और बढ़ जाए।
1. WhatsApp के जवाब को ध्यान से पढ़ो
अगर WhatsApp ने तुम्हारे review का जवाब दिया है, तो उसमें दी गई जानकारी ध्यान से पढ़ो। अगर कोई अगला कदम बताया गया है, तो उसी के हिसाब से आगे बढ़ो। अगर review अस्वीकार हो गया है, तो ऐप में उपलब्ध विकल्पों और Help Center के निर्देशों को देखो। हर मामले में दोबारा appeal का विकल्प मिलना जरूरी नहीं है।
.2. अपने जरूरी contacts और Data के बारे में सोचो
अगर तुम्हारा number काम के लिए इस्तेमाल होता था, तो जरूरी ग्राहकों को किसी दूसरे उपलब्ध माध्यम से संपर्क की जानकारी दे सकते हो। Ban रहने के दौरान chat history या backup तक पहुंच नहीं मिल सकती। इसलिए Account वापस मिलने से पहले chats के सुरक्षित होने की गारंटी मत मानो।
3. नया Number लेना आखिरी विकल्प के तौर पर सोचो
अगर तुम्हारा पुराना नंबर वापस नहीं मिलता, तो भविष्य में दूसरे नंबर की जरूरत पड़ सकती है। लेकिन केवल नया नंबर लेने से पुरानी chats या account history अपने आप वापस नहीं आती। नया अकाउंट बनाते समय भी WhatsApp के नियमों का पालन करना जरूरी है। नए नंबर को ban से बचने की तरकीब मत समझो।
11. WhatsApp Account को दोबारा Ban होने से कैसे बचाएं?
भाई, अकाउंट वापस मिल जाए तो सबसे जरूरी काम है उसे आगे सुरक्षित रखना। कुछ छोटी-छोटी आदतें बड़ी परेशानी से बचा सकती हैं।
1. केवल WhatsApp इस्तेमाल करो
ऐप को Website या अपने Device के भरोसेमंद app store से Install करो। GB WhatsApp या दूसरे modified versions के अतिरिक्त features अच्छे लग सकते हैं, लेकिन उनसे जुड़े सुरक्षा जोखिमों को नजरअंदाज मत करो।
2. Unkwon Numbers पर बिना अनुमति प्रचार मत भेजो
अगर तुम कोई Business चलाते हो, तो ग्राहकों को संदेश भेजने से पहले उनकी सहमति का ध्यान रखो। हर ग्राहक को बार-बार एक जैसा promotional message भेजना जरूरी नहीं है। जो लोग संदेश नहीं चाहते, उनकी बात का सम्मान करो।
3. Bulk messaging tools से सावधान रहो
ऐसे tools से बचो जो अपने आप बड़ी संख्या में संदेश भेजते हैं या अनधिकृत तरीके से यूजर्स की जानकारी इकट्ठा करते हैं। WhatsApp की Guide में automated messaging और scraping से बचने की सलाह दी गई है।
4. अपना Account सुरक्षित रखो
– OTP और login code किसी के साथ साझा मत करो।
– Two-step verification चालू रखो।
– अनजान links पर क्लिक करने से पहले सोचो।
– अपने अकाउंट से जुड़ी अनजान गतिविधि दिखे, तो तुरंत सुरक्षा जांच करो।
– ऐप को समय-समय पर अपडेट करते रहो।
इन बातों से अकाउंट की सुरक्षा बेहतर रखने में मदद मिल सकती है, हालांकि कोई भी तरीका हर तरह के ban से बचने की गारंटी नहीं देता।
13. (FAQs)
Q1. This Account Can’t Use WhatsApp problem कैसे ठीक करें?
WhatsApp का ऐप खोलो और अगर Request a Review विकल्प दिख रहा है, तो समीक्षा का अनुरोध भेजो। जवाब आने तक ऐप में status चेक करते रहो। अकाउंट वापस मिलेगा या नहीं, यह WhatsApp के फैसले पर निर्भर करता है।
Q2. क्या WhatsApp permanent ban हट सकता है?
कुछ मामलों में समीक्षा के बाद अकाउंट वापस चालू हो सकता है, लेकिन हर permanent ban हटेगा, इसकी गारंटी नहीं है। अगर Request a Review उपलब्ध नहीं है, तो WhatsApp के Help Center में दिए गए निर्देश देखो।
Q3. WhatsApp ban appeal का जवाब कितने समय में आता है?
WhatsApp के अनुसार ज्यादातर ban reviews 24 घंटे के भीतर पूरे हो जाते हैं। हालांकि हर मामले में जवाब आने का समय अलग हो सकता है और समीक्षा के बाद अकाउंट unban होना जरूरी नहीं है।
Q4. क्या GB WhatsApp से official WhatsApp पर आने से ban हट जाएगा?
जरूरी नहीं। Official WhatsApp इस्तेमाल करना सुरक्षा के लिहाज से सही कदम है, लेकिन इससे पहले से लगे ban के हटने की गारंटी नहीं मिलती। उपलब्ध हो तो Request a Review का इस्तेमाल करो।
Q5. क्या कोई पैसे लेकर मेरा WhatsApp ban हटा सकता है?
किसी बाहरी व्यक्ति के ban हटाने के दावे पर भरोसा मत करो। WhatsApp के मुताबिक, third-party services account ban नहीं लगा सकतीं और न ही हटा सकती हैं। अपने OTP या login code को किसी के साथ साझा मत करना।
Q6. Request a Review का विकल्प नहीं आ रहा तो क्या करें?
पहले WhatsApp ऐप इस्तेमाल करने की पुष्टि करो। इसके बाद WhatsApp के Account Ban Help Center पर जाओ और अपने मामले के अनुसार उपलब्ध सहायता विकल्प देखो। किसी अनजान वेबसाइट या व्यक्ति को पैसे देकर समाधान की गारंटी मत खरीदो।
Source – https://faq.whatsapp.com/465883178708358/
Article की जानकारी WhatsApp के Help Center और Terms of Service पर आधारित है। WhatsApp के नियम या ऐप में दिखने वाले विकल्प समय के साथ बदल सकते हैं। यह Article जानकारी के लिए है, unban की गारंटी नहीं देता।