Ravi Kishan Funny Memes 2026: Gen Z के बीच क्यों हो रहे हैं Viral?

जब भी सोशल मीडिया पर कोई ऐसा चेहरा सामने आता है, जिसकी एक छोटी-सी बात पर हजारों memes बनने लगते हैं, तो समझ लीजिए कि इंटरनेट ने उसे अपना बना लिया है। इन दिनों कुछ ऐसा ही हाल अभिनेता और सांसद रवि किशन का है। कभी उनका डायलॉग ‘जिंदगी झंड बा, फिर भी घमंड बा’ लोगों की जुबान पर रहता था, तो आज ‘Money follows my brother‘, ‘Jaldi the late‘ और ‘Home from work‘ जैसे phrases Instagram Reels और YouTube Shorts पर खूब इस्तेमाल हो रहे हैं। रवि किशन की खास बात यह है कि उन्हें हर बार viral होने के लिए कोई फिल्म या नया डायलॉग देने की जरूरत नहीं पड़ती। कभी उनका बोलने का अंदाज, कभी कोई मजेदार expression और कभी interview में कही गई एक छोटी-सी बात इंटरनेट पर meme बन जाती है। साल 2026 में तो उनके memes ने अलग ही रफ्तार पकड़ ली। कई पुराने वीडियो दोबारा viral हुए और कुछ नए clips ने उन्हें Gen Z के बीच भी काफी popular बना दिया।

Ravi Kishan Funny Memes 2026: Gen Z के बीच क्यों हो रहे हैं Viral?

Ravi Kishan Funny Memes 2026: Gen Z के बीच क्यों हो रहे हैं Viral?
Ravi Kishan Funny Memes 2026

तो आखिर रवि किशन के कौन-कौन से dialogues और memes सबसे ज्यादा मशहूर हैं? इनकी शुरुआत कहां से हुई और 2026 में ऐसा क्या हुआ कि पूरा इंटरनेट उनके memes बनाने लगा? चलिए पूरी कहानी जानते हैं।

कौन हैं रवि किशन?

रवि किशन भारतीय Film industry के जाने-माने Actor, भोजपुरी सिनेमा के बड़े सितारे और उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से सांसद हैं। उनका पूरा नाम रवि किशन शुक्ला है। उन्होंने हिंदी फिल्मों के साथ-साथ भोजपुरी, तेलुगु, तमिल और कन्नड़ फिल्मों में भी काम किया है। फिल्मों में अपनी अलग पहचान बनाने के बाद उन्होंने राजनीति में भी कदम रखा। लेकिन आज उनकी पहचान सिर्फ एक अभिनेता या राजनेता तक सीमित नहीं है। सोशल मीडिया पर उनकी एक अलग ही पहचान बन चुकी है। उनके बोलने का अंदाज, चेहरे के expressions और मजेदार one-liners ने उन्हें इंटरनेट का पसंदीदा meme character बना दिया है।

1. जिंदगी झंड बा, फिर भी घमंड बा

अगर रवि किशन के सबसे मशहूर dialogues की बात करें, तो सबसे पहले यही लाइन याद आती है।

“जिंदगी झंड बा, फिर भी घमंड बा!”

"जिंदगी झंड बा, फिर भी घमंड बा!"
“जिंदगी झंड बा, फिर भी घमंड बा!”

यह डायलॉग इतना लोकप्रिय हुआ कि आज भी जब रवि किशन का नाम आता है, तो लोग इस लाइन को याद किए बिना नहीं रहते।

लेकिन क्या आपको पता है कि इस डायलॉग की शुरुआत किसी फिल्म से नहीं हुई थी?

रवि किशन ने खुद एक podcast में बताया था कि इस लाइन की शुरुआत साल 2006 में आए reality show Bigg Boss Season 1 से हुई थी। उस समय रवि किशन Bigg Boss के घर में contestant बनकर पहुंचे थे। शो के दौरान जब उन्हें गुस्सा आता था या किसी बात पर अपनी नाराजगी जाहिर करनी होती थी, तब वह इस भोजपुरी लाइन का इस्तेमाल करते थे। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया कि वह शो में अपनी भोजपुरी भाषा को अपने अलग अंदाज में पेश करना चाहते थे। शो खत्म होने के बाद उन्हें अंदाजा भी नहीं था कि उनकी कही हुई यह लाइन इतनी बड़ी पहचान बन जाएगी। Bigg Boss Season 1 में रवि किशन second runner-up रहे थे, जबकि राहुल रॉय इस सीजन के winner बने थे। आज भी यह डायलॉग उतना ही popular है। लोग इसे अपनी जिंदगी की परेशानियों, असफलताओं और मुश्किल हालात में भी confidence दिखाने के लिए इस्तेमाल करते हैं। इसकी सबसे बड़ी खासियत है कि इसमें परेशानी भी है और attitude भी।

2. Money Follows My Brother

2026 में रवि किशन का सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाला meme यही रहा।

“Pehchaan or Paisa? Paisaan! Money follows my brother.”

"Pehchaan or Paisa? Paisaan! Money follows my brother."
“Pehchaan or Paisa? Paisaan! Money follows my brother.”

इस viral moment की शुरुआत YouTuber और entrepreneur राज शमानी के podcast से हुई थी। Podcast में रवि किशन से पूछा गया कि उनके हिसाब से ज्यादा जरूरी क्या है, पहचान या पैसा? इस सवाल पर उन्होंने पहचान को ज्यादा महत्व दिया और अपने खास अंदाज में कहा:

“Money follows my brother. Money follows. Naam ya daam, naam. Daam toh daud kar ayega.”

उनका मतलब था कि अगर इंसान की पहचान बन जाती है, तो पैसा अपने आप उसके पीछे आने लगता है। लेकिन इस जवाब में उनके बोलने का अंदाज और ‘Money follows my brother’ कहने का तरीका लोगों को इतना पसंद आया कि यह clip viral हो गई। इसके बाद इंटरनेट पर इस लाइन के हजारों versions देखने को मिले। किसी ने इसे नौकरी पाने के बाद इस्तेमाल किया, किसी ने business शुरू करने के बाद और किसी ने अपनी salary का इंतजार करते हुए।

Pune के कॉलेज तक पहुंच गया यह meme

इस meme की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि अगस्त 2026 में रवि किशन का ‘Money follows my brother’ वाला clip पुणे के MIT Art, Design and Technology University के एक कार्यक्रम में भी चलाया गया। कार्यक्रम में मौजूद छात्रों के सामने बड़े screen पर उनका viral video चलाया गया और वहां मौजूद लोगों ने इसे काफी enjoy किया। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। यानी जो clip एक podcast से शुरू हुई थी, वह धीरे-धीरे कॉलेज के कार्यक्रमों तक पहुंच गई।

3. Jaldi… The Late!

रवि किशन का एक और dialogue 2026 में काफी viral हुआ।

“Jaldi… The Late!”

"Jaldi... The Late!"
“Jaldi… The Late!”

 

इस clip में रवि किशन संसद परिसर के बाहर जल्दी में दिखाई देते हैं। इसी दौरान पत्रकार उनसे सवाल पूछने की कोशिश करते हैं। उस समय महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार के निधन की खबर सामने आई थी। पत्रकारों के सवालों के बीच रवि किशन जल्दी में अंदर जाने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने अपने खास अंदाज में कहा, “Jaldi, the late!” बस फिर क्या था! उनका यह phrase सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गया। लोगों ने इस dialogue को हर उस situation में इस्तेमाल करना शुरू कर दिया, जहां कोई व्यक्ति जल्दी में हो लेकिन पहले ही देर हो चुकी हो।

जैसे:

– जब आप exam hall में late पहुंचते हैं।
– जब दोस्त दो घंटे बाद reply करता है।
– जब ऑफिस जाने के लिए पहले ही देर हो चुकी हो।
– जब कोई trend खत्म होने के बाद उसमें शामिल होता है।

इस एक छोटे से phrase ने meme creators को ढेर सारा content दे दिया।

4. Home From Work

2026 में रवि किशन का एक और वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हुआ। इस बार मामला था Work From Home का। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के fuel-saving और work-from-home अभियान से जुड़ी बातचीत के दौरान रवि किशन पत्रकारों से बात कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने ‘Work From Home’ की जगह ‘Home From Work’ बोल दिया। उन्होंने कहा:

“Home from work is very important.”

इसके बाद उन्होंने समझाया कि अगर किसी का काम घर से हो रहा है, तो उसे बाहर निकलने की जरूरत नहीं है। बात बिल्कुल सही थी, लेकिन शब्दों का उलट जाना इंटरनेट के लिए एक नया meme बन गया। लोगों ने इसे अपनी नौकरी और office life से जोड़कर मजेदार memes बनाए। किसी ने लिखा कि सोमवार को ऑफिस जाने से पहले ही उसे Home From Work चाहिए। तो किसी ने इसे नौकरी से परेशान लोगों का नया motivational slogan बना दिया। बाद में रवि किशन ने भी इस meme पर प्रतिक्रिया दी।

5. NEET Akhbaar Meme

2026 में रवि किशन का एक और clip चर्चा में आया, जो NEET-UG 2026 paper leak के मामले से जुड़ा था।  रवि किशन NEET paper leak के मामले पर बात कर रहे थे। वह इस मामले में दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे थे और छात्रों के भविष्य को लेकर अपनी चिंता जाहिर कर रहे थे। लेकिन बातचीत के दौरान उन्होंने NEET question paper के लिए ‘NEET Akhbaar’ शब्द का इस्तेमाल कर दिया।

'NEET Akhbaar'
‘NEET Akhbaar’ meme

बस इसी छोटी-सी गलती ने सोशल मीडिया को एक नया meme दे दिया।Lekin यहां यह समझना जरूरी है कि NEET paper leak का मुद्दा गंभीर था। रवि किशन उस बातचीत में छात्रों के भविष्य और दोषियों को सजा देने की बात कर रहे थे। लेकिन इंटरनेट पर लोगों का ध्यान उनके ‘Akhbaar’ वाले शब्द पर चला गया। इसके बाद इस clip को अलग-अलग captions के साथ Instagram और X पर शेयर किया जाने लगा।

6. Maun Vrat वाला Viral Moment

Maun Vrat वाला Viral Moment
Maun Vrat Viral Moment

अगस्त 2026 में रवि किशन का एक और मजेदार moment सामने आया। संसद के Monsoon Session के दौरान पत्रकारों ने उनसे सवाल पूछने की कोशिश की। इस पर रवि किशन ने मुस्कुराते हुए कहा कि वह मौन व्रत पर हैं। लेकिन दिलचस्प बात यह थी कि मौन व्रत की जानकारी देते हुए वह लगातार बोलते रहे। अब इंटरनेट को इससे बेहतर meme material और क्या चाहिए था! लोगों ने इस घटना को लेकर खूब मजाक बनाया। किसी ने कहा कि यह दुनिया का पहला ऐसा मौन व्रत है जिसमें व्यक्ति खुद मौन रहने की जानकारी भी देता है। इस clip के बाद रवि किशन के पुराने viral videos भी फिर से सोशल मीडिया पर घूमने लगे।

7. Gaali Ek Bahut Sundar Ras Bhaav Hai

रवि किशन का एक podcast clip भी 2026 में काफी चर्चा में रहा। इसमें वह गाली देने के बारे में अपने विचार बताते हुए कहते हैं:

“Gaali ek bahut sundar ras bhaav hai.”

"Gaali ek bahut sundar ras bhaav hai."
“Gaali ek bahut sundar ras bhaav hai.”

इसके बाद वह अपने अंदाज में बताते हैं कि उनकी गालियां सुनने के बाद भी कई लोग उनसे कहते हैं कि उन्हें बुरा नहीं लगा। उनका यह बयान इंटरनेट पर मजाक का विषय बन गया। लोगों ने इस line को अलग-अलग situations में इस्तेमाल करना शुरू कर दिया। किसी ने इसे अपनी दोस्ती से जोड़ा तो किसी ने इसे गुस्सा जाहिर करने का नया तरीका बता दिया। यह clip भी उनके podcast और interview moments की उस लंबी list में शामिल हो गई, जिन्हें meme creators बार-बार इस्तेमाल कर रहे हैं।

8. Ravi Kishan के Dance और Expressions भी बने Memes

रवि किशन सिर्फ अपने dialogues की वजह से ही viral नहीं होते। उनके dance videos और facial expressions भी सोशल मीडिया पर काफी popular हैं। उनकी energetic body language, अचानक बदलते expressions और अलग-अलग अंदाज में चलने का तरीका meme creators को खूब पसंद आता है। 2026 में उनके dance clips को कई unrelated videos और trending songs के साथ edit किया गया। कई meme pages ने उनके dance को दूसरे मशहूर performers के साथ compare करते हुए मजेदार posts बनाए।

Ravi kishan viral dance
Ravi kishan viral dance

उनके एक viral walk को लेकर भी काफी चर्चा हुई।

बाद में UP Creator Summit में रवि किशन ने इस walk के बारे में मजाकिया अंदाज में सफाई दी। उन्होंने बताया कि उस समय मंच पर जगह कम थी और वह साइड से निकलने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान उनका चलने का अंदाज लोगों को अलग लगा। उन्होंने अपने लिए मजाक में ‘locked pigeon’ जैसा expression भी इस्तेमाल किया। यह बात भी सोशल मीडिया पर खूब शेयर हुई।

9. Om Namah Shivaya और Religious Singing वाले Memes

रवि किशन की एक अलग पहचान उनका धार्मिक और आध्यात्मिक अंदाज भी है। वह कई बार अपने interviews और public appearances में भगवान शिव के प्रति अपनी आस्था जाहिर कर चुके हैं। उनके ‘Om Koteshwaraye’ और ‘Har Har Bhole Namah Shivaya’ जैसे devotional singing clips भी सोशल मीडिया पर शेयर किए गए।

'Om Koteshwaraye' और 'Har Har Bhole Namah Shivaya'
‘Om Koteshwaraye’ और ‘Har Har Bhole Namah Shivaya’

 

इन clips को कभी devotional content की तरह तो कभी मजेदार edits और reaction memes के रूप में इस्तेमाल किया गया। अगस्त 2026 में उनके धार्मिक गायन और expressions को लेकर कुछ ऐसे memes भी बने, जिनमें लोगों ने मजाक में कहा कि लगातार reels देखने के बाद भी उनके दिमाग में रवि किशन की आवाज घूमती रहती है।

10. Karan Johar ने भी कहा Ravi Kishan हैं King of Virality

रवि किशन की लोकप्रियता सिर्फ meme pages तक सीमित नहीं रही। Show के Rapid Fire Round में करिश्मा कपूर ने करण जौहर से पूछा कि वह Instagram पर किस personality को सबसे ज्यादा follow करते हैं। इस सवाल के जवाब में करण जौहर ने रवि किशन का नाम लिया।

उन्होंने कहा:

“Ravi Kishan’s anything on the gram. I think he’s the king of virality.”

"Ravi Kishan's anything on the gram. I think he's the king of virality."
“Ravi Kishan’s anything on the gram. I think he’s the king of virality.”

यानी करण जौहर के अनुसार रवि किशन की Instagram पर कोई भी चीज वायरल होने की क्षमता रखती है। यह बात भी दिखाती है कि रवि किशन का meme culture में कितना बड़ा प्रभाव बन चुका है।

2026 में Ravi Kishan के Memes इतने Viral क्यों हुए?

अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर रवि किशन में ऐसा क्या है कि उनकी छोटी-छोटी बातें भी meme बन जाती हैं? इसके पीछे कुछ दिलचस्प कारण हैं।

1. उनका अलग बोलने का अंदाज

रवि किशन की आवाज, accent और English-Hindi mix करने का तरीका काफी अलग है। उनकी delivery लोगों को आसानी से याद रह जाती है।

2. Natural Expressions

कई बार उनके चेहरे के expressions ही पूरी बात कह देते हैं। Meme creators के लिए यह एक perfect reaction template बन जाता है।

3. Unpredictable Personality

किसी interview में वह क्या बोल देंगे, इसका अंदाजा लगाना आसान नहीं है। यही unpredictability लोगों की दिलचस्पी बढ़ाती है।

4. पुरानी Clips का दोबारा Viral होना

इंटरनेट पर कोई video एक बार viral होकर खत्म नहीं होता। कई बार सालों पुरानी clip भी नए trend के साथ दोबारा viral हो जाती है।

5. Gen Z का Connection

Gen Z को ऐसे moments पसंद आते हैं जो बिना ज्यादा explanation के मजेदार लगें। रवि किशन के dialogues और expressions इसी तरह के content में आसानी से fit हो जाते हैं। Hindustan Times को दिए गए अपने इंटरव्यू में रवि किशन ने भी माना कि Gen Z ने उन्हें अपनाया है। उन्होंने अपनी लोकप्रियता को लोगों का प्यार और महादेव का आशीर्वाद बताया।

Ravi Kishan ने अपने Memes और Viral Popularity पर क्या कहा?

रवि किशन इस पूरी viral popularity को लेकर परेशान नहीं दिखाई देते। लोग उनकी कमियों और असली personality से जुड़ाव महसूस करते हैं। उन्होंने अपने अंदाज में कहा कि वह दिल से बोलते हैं और शायद यही सच्चाई लोगों को पसंद आ रही है। उन्होंने यह भी बताया कि उनके परिवार और 85 साल की मां तक इस अचानक बढ़ी meme popularity को देखकर हैरान हैं। रवि किशन का मानना है कि सोशल मीडिया लोगों को एक-दूसरे से जोड़ने का बड़ा माध्यम बन गया है। यही वजह है कि वह इस popularity को सकारात्मक रूप से देखते हैं।

Ravi Kishan के Famous Dialogues और Memes की पूरी List

अगर आप उनके viral dialogues और phrases एक साथ देखना चाहते हैं, तो यह रही पूरी list:

1. जिंदगी झंड बा, फिर भी घमंड बा।
2. Money follows my brother.
3. Pehchaan or Paisa? Paisaan!
4. Jaldi… The Late!
5. Home From Work.
6. NEET Akhbaar.
7. Gaali ek bahut sundar ras bhaav hai.
8. Hmmmm… Better do it!
9. Gut is your brain!
10. Om Koteshwaraye.
11. I want to become Desi Pacino!

इनमें कुछ उनके पुराने और मशहूर dialogues हैं, जबकि कुछ interviews, podcasts और public appearances से निकले viral phrases हैं।

निष्कर्ष

रवि किशन की कहानी यह दिखाती है कि इंटरनेट पर लोकप्रिय होने के लिए हमेशा कोई नया गाना, फिल्म या scripted dialogue जरूरी नहीं होता। कभी-कभी आपकी अपनी personality ही आपका सबसे बड़ा content बन जाती है। साल 2006 में Bigg Boss के घर से निकला ‘जिंदगी झंड बा, फिर भी घमंड बा’ आज भी लोगों के बीच लोकप्रिय है। वहीं 2026 में ‘Money follows my brother’, ‘Jaldi the late’ और ‘Home from work’ जैसे phrases ने उन्हें नई पीढ़ी के बीच भी चर्चा का विषय बना दिया है। रवि किशन के memes की सबसे दिलचस्प बात यही है कि लोग उनके वीडियो सिर्फ हंसने के लिए नहीं देखते, बल्कि अब उनके अगले viral dialogue का इंतजार भी करते हैं।

FAQs – Ravi Kishan Famous Dialogues and Memes

1. रवि किशन का सबसे मशहूर डायलॉग कौन सा है?

रवि किशन का सबसे मशहूर डायलॉग ‘जिंदगी झंड बा, फिर भी घमंड बा’ है। यह डायलॉग Bigg Boss Season 1 (2006) से लोकप्रिय हुआ था।

2. Money Follows My Brother Meme कहां से आया?

यह meme रवि किशन के YouTuber राज शमानी के podcast से वायरल हुआ, जिसमें उन्होंने पहचान और पैसे के महत्व पर बात करते हुए ‘Money follows my brother’ कहा था।

3. Jaldi The Late Meme क्यों वायरल हुआ?

संसद परिसर में पत्रकारों से बातचीत के दौरान रवि किशन ने जल्दी में ‘Jaldi the late’ कहा था। इसके बाद उनका यह मजेदार phrase सोशल मीडिया पर meme बन गया।

4. Home From Work Meme क्या है?

यह meme तब वायरल हुआ, जब रवि किशन ने Work From Home की जगह ‘Home From Work’ बोल दिया था। उनका यह मजेदार phrase Instagram Reels और YouTube Shorts पर लोकप्रिय हो गया।

5. क्या रवि किशन के Memes 2026 में भी Viral हैं?

हां, अगस्त से अक्टूबर 2026 तक रवि किशन के dialogues, podcast clips, dance videos और मजेदार expressions सोशल मीडिया पर चर्चा में रहे हैं।

6. करण जौहर ने रवि किशन को King of Virality क्यों कहा?

Koffee With Karan से जुड़े अक्टूबर 2026 के एक Rapid Fire Round में करण जौहर ने रवि किशन की तारीफ करते हुए उन्हें ‘King of Virality’ कहा था। उन्होंने बताया कि Instagram पर रवि किशन की कोई भी चीज देखना उन्हें पसंद है।

source – hindustan times

 

“Content follows my brother!”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top